कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ खाकी कर रही रिश्तों को मजबूत
चंदौली : जिलें में छोटी-मोटी बातों व गलतफहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर एक कराने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए महिला थाना अलीनगर व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा जोरशोर से पहल की जा रही है. आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कुल 232 परिवारों को मिलाकर एक करने का प्रयास किया जा चुका है. वही आज महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र के अथक प्रयास से इस सप्ताह 13 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को राजी हुए.

महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र ने टूटते हुए रिश्तों को बचाया
जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार महिला थाना व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में ऐसे ही 13 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को नोटिस व मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना के परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एवं महत्व को बताकर व टूटते हुए रिश्तो को बचाकर एक कराने की सफल कोशिश की गयी.


















