जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, ईलाज के दौरान घायल की हुई मौत, गांव में पुलिस फोर्स तैनात
चंदौली : जिले के धीना थाना क्षेत्र के कजहरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष के अजय प्रजापति के ऊपर फावड़े से हमला किया गया था. जहां उनको गंभीर चोटें आई थी. वही हमलावर मौके से फरार हो गए. परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था. जिनका वहां ईलाज चल रहा था. वही आज उपचार के दौरान आज मौत हो गई. मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स व सीओ घटना स्थल पर पहुंच गए. स्थिति को भांपते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. हमलावरों में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि धीना थाना क्षेत्र के कजहरा गांव में अजय प्रजापति अपने रजिस्ट्री की जमीन कि बाउंड्री वाल करा रहे थे. तभी वहां पहुंचे गांव के ही दबंग ब्यक्ति ने बाउंड्री वाल को रोकने लगे और गाली-गलौज भी देने लगे. दबंगों ने पास में रखे फावड़े से उन पर कई वार कर दिए. जिससे अजय लहूलुहान होकर गिर गए. इसके बाद उनके पुत्र पर भी जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी थी. जिनका वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा था. और उनकी रविवार को मौत हो गई. पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर अपराधियों पर कार्यवाही करने में जुटी हुई है. मौके पर स्थिति सामान्य है. मृतक का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है.


















