सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ ने की जनसुनवाई

581

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ ने की जनसुनवाई

चंदौली : जून महीने के चौथे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली सकलडीहा व जिलें के अन्य थानों पर किया गया. कोतवाली सकलडीहा पर सकलडीहा क्षेत्र के सीओ रघुराज ने फरियादियों की प्राप्त समस्या को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया. कुछ प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित जाँच अधिकारी को निर्देशित किया गया.

93 शिकायतों का हुआ निस्तारण

आज थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याएं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया. आज 114 शिकायतें प्राप्त हुई. जिसमें पुलिस से संबंधित 105 तथा राजस्व से संबंधित 9 शिकायतें प्राप्त हुई. शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया. पुलिस से संबंधित विवाद 92 थे. तथा राजस्व से संबंधित एक का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया. तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों में संबंधित विभाग से संबंध स्थापित कर शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ने दिया है निर्देश

बता दें कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ अनिल कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जमीन, राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण की जांच व निस्तारण किया जा रहा है. जिसमें फरियादियों को अलग-अलग जगह भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके.