दरियापुर के मुहम्मद आतिफ़ बने समीक्षा अधिकारी, 50वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

49

दरियापुर के मुहम्मद आतिफ़ बने समीक्षा अधिकारी, 50वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मुहम्मद आतिफ़ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। वर्ष 2023 की परीक्षा के घोषित परिणाम में उन्होंने 50वीं रैंक प्राप्त कर लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन पाया है।

मुहम्मद आतिफ़ की इस उपलब्धि से गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व वे हांडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
इस अवसर पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने आतिफ़ के आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि आतिफ़ ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

सम्मान समारोह के दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू, सुभाष यादव, फैयाज अहमद, शाहिद जमाल, आफताब अहमद, वैस अहमद, फजल खान, सईद अख्तर, मुहम्मद आजम, अवधेश यादव, मुन्ना सिंह, फिरोज अहमद, मुहम्मद आसिफ सहित कई लोग उपस्थित रहे और आतिफ़ को माल्यार्पण कर बधाई दी।