चंदौली में वैश्य समाज संगठन का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
चंदौली : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के मार्गदर्शन में संचालित वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन का जनपद चंदौली में विधिवत विस्तार किया गया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए राजकुमार जायसवाल को जिला अध्यक्ष, शिवरतन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष तथा शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों के आवास पर शुभचिंतकों, समाजसेवियों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्रों से उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इसी क्रम में नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित एक निजी आवास पर समाजसेवी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा।
वहीं गांधी पार्क तिराहे पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इसके अतिरिक्त भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज संगठन का यह विस्तार सामाजिक एकता को और मजबूती देगा तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी कैलाश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, रिंकू सोनकर, दिनेश कसौधन, राजन साहू, आलोक साहू, सूचित पटेल, राजू माली, उमेश चौहान, प्रदीप जायसवाल, संजय चौहान, सुरेश सोनकर, विनोद गुप्ता, बादल सोनकर, शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


















