राज्य मंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा का वाराणसी आवास पर जोरदार स्वागत, विश्वकर्मा उत्थान मंच ने दी बधाई

59

राज्य मंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा का वाराणसी आवास पर जोरदार स्वागत, विश्वकर्मा उत्थान मंच ने दी बधाई

चकिया/वाराणसी : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार देर रात विश्वकर्मा उत्थान मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी स्थित कंचनपुर आवास पहुंचकर नव नियुक्त मंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी।

जैसे ही मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के लखनऊ से वाराणसी स्थित अपने आवास पहुंचने की सूचना मिली, विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्य बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाकर विश्वकर्मा समाज का सम्मान बढ़ाया है। इससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।

सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे समाज के लोगों का सामाजिक और राजनीतिक विकास तेजी से हो रहा है।

वहीं मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से विश्वकर्मा समाज का मनोबल बढ़ा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए सरकार को बधाई दी।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, वार्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा, भाजपा शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, सिकंदरपुर के राजेश विश्वकर्मा, शैलेश चंद्र शर्मा, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा तथा सभासद डॉ. रवि गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।