हेतिमपुर में भव्य रामनवमी महोत्सव, निकली राम-जानकी शोभायात्रा, बनी आकर्षण का केंद्र

240

हेतिमपुर में भव्य रामनवमी महोत्सव, निकली राम-जानकी शोभायात्रा, बनी आकर्षण का केंद्र

चंदौली : चकिया शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार की शाम धूमधाम से रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य राम-जानकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। यह भव्य यात्रा बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर दुबेपुर माफी, नेवाजगंज, सोनबरसा, हेतिमपुर बाजार से होते हुए अंत में चंद्रप्रभा नदी के तट पर पहुंचकर विश्राम को प्राप्त हुई।

विधायक ने आरती कर किया शुभारंभ

शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. कुंदन गोंड ने प्रभु श्रीराम व माता जानकी की आरती कर किया। यात्रा बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर दुबेपुर माफी, नेवाजगंज, सोनबरसा व हेतिमपुर बाजार होते हुए चंद्रप्रभा नदी तट पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

यात्रा के दौरान प्रभु श्रीराम-माता जानकी, राधा-कृष्ण एवं शिव तांडव की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह ग्रामीण महिलाओं ने फूल व अक्षत से शोभायात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण किया गया। महोत्सव के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है, जिससे इसकी महिमा और अधिक बढ़े। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महंत अनूप गिरी जी महाराज, अरविंद सिंह, गीत यादव, राजकुमार जायसवाल, अंबुज मोदनवाल, अमन विश्वकर्मा, अरविंद पाल, निखिल जायसवाल, राहुल पाल, सत्यम कुमार, गोलू यादव, शिवम दुबे, उमेश मोदनवाल, आशु जायसवाल, दिनेश बहेलिया, शेषनाथ दुबे, संतोष दुबे, गोलू जायसवाल व प्रेमनाथ मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।