टला बड़ा रेल हादसा, कालका मेल दुर्घटना होने से बची
चंदौली : दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सोमवार की सुबह दिल्ली-हावड़ा कालका मेल 12311 के एसी कोच B1 की सॉकर स्प्रिंग टूटने के बाद ट्रेन सरपट दौड़ते हुए स्टेशन पहुंची. इस तकनीकी खराबी के कारण बड़ा हादसा होने की संभावना थी, लेकिन रेल कर्मचारियों की सतर्कता के चलते बड़ा रेल हादसा टल गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. वही बोगी को काटकर अलग किया गया नही तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था. वही सभी यात्रियों को नए बोगी में शिफ्ट किया गया.
टूटे हुए सॉकर स्प्रिंग के साथ ट्रेन का डीडीयू स्टेशन तक पहुंचना जोखिम भरा हुआ था. हालांकि, रेल अधिकारियों की मुस्तैदी और सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. यात्रियों ने रेलकर्मियों के इस त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई की सराहना की. वही डिब्बे की जांच और यात्री स्थानांतरण के बाद ट्रेन को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया. यात्रियों ने डिब्बा बदलने की असुविधा को समझते हुए रेलवे कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की. इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और निगरानी की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है. रेलवे ने आश्वासन दिया है कि ऐसी तकनीकी खराबियों से बचने के लिए मेंटेनेंस और निरीक्षण को और मजबूत किया जाएगा.


















