नगवां चोचकपुर घाट पर निर्मित पांटून पुल आवागमन बन्द, पैदल यात्रियों के लिए नौका संचालन की सुविधा रहेगी उपलब्ध
चंदौली : सकलडीहा तहसील अंतर्गत नगवां चोचकपुर गंगा घाट पर निर्मित पांटून पुल सात जनवरी 2025 से महाकुम्भ 2025 की समाप्ति तक आवागमन बन्द रहेगा. वही पैदल यात्रियों के लिए नौका संचालन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार ने बताया कि जनपद चंदौली एवं गाजीपुर के मध्य तहसील सकलडीहा के अंतर्गत नगवां चोचकपुर घाट पर निर्मित पांटून पुल वर्तमान में प्रयोग की जा रही चेकर्ड प्लेट को महाकुंभ 2025 आवश्यकता की दृष्टिगत प्रयागराज भेजने हेतु लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं.
उन्होंने बताया कि उक्त पांटून पुल पर 7 जनवरी 2025 से महाकुंभ 2025 की समाप्ति तक आवागमन बंद रहेगा. उक्त अवधि में पैदल यात्रियों हेतु नौका संचालन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.


















