वैश्य समाज चकिया के नगर अध्यक्ष बने शुभम मोदनवाल, पूर्व चेयरमैन ने किया सम्मानित
चंदौली : भाजपा नेता शुभम मोदनवाल को वैश्य समाज चकिया का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान
शुभम मोदनवाल को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन में चकिया नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगातार समाज के लोगों, शुभचिंतकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं। इसी क्रम में संतोष खरवार बुधवार को चकिया स्थित शुभम मोदनवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सामाजिक एकता, सहयोग और संगठन की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि शुभम मोदनवाल अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे।
वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि संगठन लगातार समाज को मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शुभम मोदनवाल के नगर अध्यक्ष बनने से चकिया क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
वहीं नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभम मोदनवाल ने प्रदेश नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठ लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। समाज को संगठित करना, युवाओं को जोड़ना तथा समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।


















