सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त ने समितियों का किया निरीक्षण, जर्जर हो चुके चार समितियों के भवनों का होगा नव निर्माण

456

सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त ने समितियों का किया निरीक्षण, जर्जर हो चुके चार समितियों के भवनों का होगा नव निर्माण

चंदौली : सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त व अपर निबन्धक प्रशासन श्रीकांत गोस्वामी शनिवार को जिले के समितियों का निरीक्षण किया. इस दौरान नादी निधौरा समिति पर आंवले के बृक्ष का पौधरोपण किया. वही निरीक्षण के दौरान चार साधन सहकारी समितियों के भवन और गोदाम को देखा जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका था. बताया कि चारों समितियों में प्रत्येक समिति पर लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी. साथ ही 50-50 मीट्रिक टन खाद्यान या उर्वरक रखने के लिए गोदाम बनाये जाएंगे.

प्रत्येक समिति पर 50 लाख की धनराशि की जाएगी व्यय

सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त व अपर निबन्धक प्रशासन श्रीकांत गोस्वामी ने बताया कि नादी निधौरा समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य अजीत सिंह ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से समितियों के जर्जर होने की समस्या से अवगत कराया था. समस्या के दृष्टिगत यहां निरीक्षण के लिए आना पड़ा. बताया कि जिले के चहनियां विकास खंड के चार समिति जिनमें नादी निधौरा, रामगढ़ और सकलडीहा विकास खंड के भोजापुर और धरहरा समितियों के भवन और गोदाम जर्जर हो चुके है. इन्हें ध्वस्त कर नव निर्माण कराया जाएगा. कहा कि चारों समितियों में प्रत्येक समिति पर लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी. साथ ही 50-50 मीट्रिक टन खाद्यान या उर्वरक रखने के लिए गोदाम बनाये जाएंगे. इसके साथ ही एक कार्यालय और सचिव का आवास भी उसी में बनाया जाएगा. इस दौरान नादी निधौरा साधन सहकारी समिति पर आंवले बृक्ष का पौधरोपण किया. इसके पश्चात रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम तापसन पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.

इस दौरान नादी निधौरा साधन सहकारी समिति के सदस्य अजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पौधरोपण का अभियान जो शुभारंभ किया है. निश्वित तौर पर भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन लेकर आएगा. कहा कि प्रत्येक समिति और गांवो में पौधरोपण किया जाएगा. वही लोगों से पौधरोपण करने की अपील की.

इस दौरान अजीत सिंह, धनंजय सिंह, पंकज सिंह, कपिल देव पाण्डेय, कोऑपरेटिव श्रीप्रकाश उपाध्याय, एसडीओ अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अभिषेक सिंह, यशवंत यादव, बनारसी सिंह यादव, गिरीश सिंह आदि उपस्थित रहे.