धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में सरकार पर साधा निशाना

27

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में सरकार पर साधा निशाना

चंदौली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विरोध मार्च निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों को कमलापति पार्क जाते समय पुलिस से हल्की नोकझोंक हुई।

धरने को संबोधित करते हुए अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेताओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है और मांग पूरी होने तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, डॉ. सुल्तान, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल, गंगा प्रसाद, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, शाहिद तौसीफ, चंद्रवंश यादव, कुलदीप वर्मा, नवीन पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।