HMPV वायरस : जानें इसके बारे में और कैसे रखे खुद को सुरक्षित
वाराणसी : नेशनल हॉस्पिटल संचालक डॉ प्रशांत कुमार MD (Medicine), FIPC, FICCM, CCD, Consultant Physician & Critical Care Specialist ने बताया कि HMPV एक RNA वायरस है, जो आमतौर पर सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है. इसके कारण आपको खांसी, गले में खराश, नाक बहना या गले में घरघराहट महसूस हो सकती है. ठंड के मौसम में इसका खतरा अधिक होता है, खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों (65 वर्ष से अधिक) और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए.
HMPV वायरस कैसे फैलता है?
यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है. संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, या वायरस से संक्रमित वस्तु को छूने से भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं. संक्रमण के बाद लक्षण 3-5 दिनों के अंदर दिखने लगते हैं.
HMPV के लक्षण क्या हैं?
बुखार, खांसी, और गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, नाक बंद या बहना.
अगर ये लक्षण ज्यादा गंभीर होते हैं, तो निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा भी हो सकता है. इसलिए, लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सा परामर्श लें.
किसे है अधिक खतरा?
65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, छोटे बच्चे, और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों पर इसका गंभीर प्रभाव हो सकता है. डॉ. प्रशांत कुमार से सलाह लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें!















