शस्त्र के छांव में शास्त्र का अनुसंधान संभव : कृष्णानंद पाण्डेय

76

शस्त्र के छांव में शास्त्र का अनुसंधान संभव : कृष्णानंद पाण्डेय

जौनपुर : धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के बैनर तले रविवार को आदित्य कंप्यूटर तहसील कंपाउंड में संस्कृति संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें धरोहर संरक्षण सेवा संगठन प्रमुख व पूर्व जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख कृष्णानंद पाण्डेय बतौर मुख्यातिथि रहे. इस दौरान सनातन विस्तार के संकल्प पर जोर दिया गया.

बतौर मुख्यातिथि धरोहर संरक्षण सेवा संगठन प्रमुख कृष्णानंद ने पाण्डेय ने कहा कि बिना शस्त्र के शास्त्र का अनुसंधान संभव नही है. किसी देश की संस्कृति उस राष्ट्र का प्राण होती है. सनातन संस्कृति मंदिरों में बसती है. मंदिरों का जितना विकास होगा उतना ही अधिक राष्ट्र का विकास होगा. इसीलिए हमारे पूर्वजों ने मंदिरों के विकास पर अधिक जोर दिया. कहा कि गांव-गांव में मंदिरों को मजबूत करना होगा और उन मंदिरों पर प्रतिदिन अथवा साप्ताहिक रूप से सभी को एकत्रित होना होगा.

इस दौरान शुभम सेठ ने कहा कि दुनियां के कोने-कोने में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए अब संगठित होने होगा. विधर्मियों द्वारा बार-बार किए जा रहे हिन्दू समाज के ऊपर आक्रमण का अब मुहतोड़ जबाब देना होगा. कहा कि विश्व का कल्याण अगर किसी में करने की ताकत है तो सिर्फ सनातन धर्म में है. जब तक हम अपने बच्चों को इतिहास और धर्म के बारे में नही बताएंगे तब तक सनातन धर्म की रक्षा नही हो पाएगी. इस दौरान चंचल दुबे ने कहा कि हम सभी को संगठित होना होगा, हर सनातनी सैनिक बनेंगे तभी सनातन विस्तार का संकल्प साकार होगा और ऋषियों की कल्पना साकार होगी, तभी विश्व का कल्याण होगा. वही कार्यक्रम का समापन सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया.

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से राजन पाठक, चंदन निषाद, सत्यम मिश्र, विनय पाण्डेय, विष्णु गुप्ता, दीपक पाठक, उमेश मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर प्रबन्धक राजकमल सेठ ने किया और संचालन गौरव मिश्रा ने किया.