भाजपा का कार्यकर्ता हूं, विकास की गति नही रुकने दूंगा : डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय

375

भाजपा का कार्यकर्ता हूं, विकास की गति नही रुकने दूंगा : डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सेवढी हुदहुदीपुर ग्राम पंचायत में पिरामिल फाउंडेशन के तहत बुधवार को ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह के द्वारा महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती व स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय व विशिष्ठ अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक ने उपस्थित बुजुर्गों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम आयोजक प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया. वही अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गांव के विकास के लिए प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को प्रमाणपत्र देकर समान्नित किया. इस दौरान भोजपुरी गायक कलाकार धीरज तिवारी ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. गांधी जी का बहुत लोगो ने उपयोग किया. इसे गलत अर्थ में न लें. लोगों ने इनका राजनैतिक लाभ के लिए उपयोग किया लेकिन उनके सिद्धांतो को भूल गये. किन्तु मोदी जी ने इनके पहले सिद्धांत स्वच्छता को अपनाया. आज हर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि जगहों पर लोग सफाई देख वहाँ बैठकर भोजन करते है. पहले लोग खड़े होकर चाय भी नही पी पाते थे. पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी ने देश के लिए जो कार्य किया वो सराहने लायक है. शास्त्री जी जय जवान, जय किसान का नारा दिया किन्तु विपक्षी पार्टियों ने इसका केवल दुरपयोग किया. आज दोनो महापुरुषों के सिद्धांत को लेकर मोदी जी ने जय जवान जय अनुसंधान का नारा दिया. कहा कि मैं भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूं. यहां गांव के विकास को ले लीजिए विपक्षी अपने परिवार और पार्टी के लिए जीते है किंतु भाजपा समाज के लिए जीते है. मोदी जी ने कोरोना काल में अनुसंधान केंद्र बनवाया. जो कोरोना जैसे महामारी में भी विजय प्राप्त किया. मुख्यमंत्री योगी जी ने कानून राज लाकर अपराध कम किया. वही इस भव्य आयोजन के लिए ग्राम प्रधान को बधाई दिया.

विशिष्ठ अतिथि विधायक सुशील सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनके आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है.  गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी आज 2 अक्टूबर को ही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है. देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी ने स्वच्छता की शपथ ली है. उसे हर लोगो को पूरा करना चाहिए. जहाँ स्वच्छता है, वही ईश्वर है. मैं सकलडीहा की धरती को नही भूलूंगा. भाजपा की सरकार में चन्दौली का विकास निरन्तर हो रहा है. वही आयोजन के लिए ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को बधाई दिया.

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, अनिल सिंह, प्रमुख अजय सिंह, डॉ के. एन. पाण्डेय, योगेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, अभय कुमार यादव, जयश्याम त्रिपाठी, प्रभु नारायण सिंह, प्रधान राजेश सिंह, प्रधान रामप्रवेश त्रिपाठी सहित आदि लोग उपस्थित रहे. वही अध्यक्षता यसवंत सिंह व संचालन बनवारी पाण्डेय किया.