एनकाउंटर स्पेसलिस्ट सुनील कुमार को मिला जीआरपी डीडीयू की कमान, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने की जगी उम्मीद
चंदौली : उत्तर प्रदेश के जीआरपी डीडीयू के नए प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार बनाएं गए है. इनका प्रयागराज पुलिस लाइन से तबादला यहां किया गया है. सुनील कुमार की छवि इनकाउंटर स्पेशलिस्ट की है. इन्होंने कई शातिर बदमाशों व तस्करों को उनके अंजाम तक पहुंचा चुके है. बहरहाल इनके आने से स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने की उम्मीद जग गई है.

जानकारी के अनुसार सुनील कुमार ने वाराणसी के यूपी कॉलेज से शिक्षा हासिल की है. वर्ष 2001-2002 बैच के दरोगा है. इनकी पहली तैनाती गोरखपुर में थी. अब इनको चंदौली जनपद के डीडीयू जीआरपी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. वही शुक्रवार को आगामी त्यौहारों को देखते हुए उच्च अधिकारीगण के निर्देशन पर डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के द्वारा डीडीयू जंक्शन व आउटर सिग्नल का निरीक्षण किया गया. साथ ही यात्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो इसको देखते हुए लोगों को जागरूक किया गया. प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.


















