डीडीयू जीआरपी ने बरामद किया हवाला का पैसा, 25 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद
चंदौली : डीडीयू जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास रुपयों से भरा बैग बरामद हुआ. बैग में रखा 25 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद हुआ. रुपयों से सम्बंधित कोई कागजात नही दिखा पाने पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आए. वही जीआरपी ने बरामद रुपयों के बारे में आयकर विभाग वाराणसी को विधिक कार्रवाई हेतु सूचित कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए.
दरअसल चेकिंग अभियान के दौरान ड्यूटीरत पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति आता है दिखाई दिया. जिसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक रुपयों से भरा बैग बरामद हुआ. जिसमें कुल 25 लाख 30 हजार रुपये थे. बरामद रुपयों से सम्बंधित जब उससे पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाया और न ही रुपयों से संबंधित कोई कागजात दिखा पाया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्ति सहित बरामद रुपयों से भरा बैग लेकर थाना लाया गया. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पता आलोक कुमार दुबे निवासी सी-3/82 शारदा पार्क ब्लॉक सी जोत शिवरामपुर थाना महेश तला जिला चौबीस दक्षिण परगना वेस्ट बंगाल बताया. वही जीआरपी ने बरामद हुए रुपयों के बारे में आयकर विभाग वाराणसी को विधिक कार्रवाई हेतु सूचित कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए.
इस बाबत सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आलोक कुमार दुबे है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जिसके पास से रुपयों से भरे एक बैग में जिसमें कुल 25 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद हुआ है. जो हवाला का पैसा है. जिसे वाराणसी से पश्चिम बंगाल के लिए ले जाया जा रहा था. बरामद रुपयों के बारे में अभियुक्त कोई कागजात नही दिखा पाया. जिसपर आयकर विभाग वाराणसी को विधिक कार्रवाई हेतु सूचित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल अनूप कुशवाहा शामिल रहे.


















