डीडीयू जीआरपी के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर, 8 देशी तमंचा, 18 जिंदा कारतूस सहित 2 चाकू बरामद

71

डीडीयू जीआरपी के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर, 8 देशी तमंचा, 18 जिंदा कारतूस सहित 2 चाकू बरामद

चंदौली : आगामी महाकुंभ मेले के दृष्टिगत डीडीयू स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर 1/2 हावड़ा एन्ड रोलिंग हट के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. जिसकी तलाशी के दौरान उसके बैग से अवैध आठ देसी तमंचा, 18 जिंदा कारतूस व दो चाकू बरामद हुआ. बरामदगी के आधार पर जीआरपी ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वही पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि बिहार के किसी अनजान व्यक्ति से अवैध तमंचा खरीद कर अन्य प्रान्तों में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचता है और लाभ कमाता है.

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया

इस बाबत सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दृष्टिगत डीडीयू जक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में डीडीयू जक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 हावड़ा एन्ड के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से आठ देशी तमंचा, 18 जिंदा कारतूस व दो चाकू बरामद हुआ. गिरफ्तार अभियुक्त जौनपुर जिले का निवासी है. जो बिहार प्रान्त से हांवडा (कोलकाता) अवैध असलहों की खेप को लेकर जा रहा था. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जा रही है.