मऊ जिला अस्पताल में सांसद राजीव राय पर भड़क गया डॉक्टर, पढ़िए क्या है पूरा मामला

48

मऊ जिला अस्पताल में सांसद राजीव राय पर भड़क गया डॉक्टर, पढ़िए क्या है पूरा मामला

मऊ : यूपी के मऊ जिले में अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर और सपा सांसद राजीव राय के बीच तीखी बहस हो गई. किसी बात पर तमतमाए राजीव राय ने जब डॉक्टर से ऊंची आवाज में तमीज से बात ना करने की हिदायत तो डॉक्टर ने भी सपा सांसद को अस्पताल के बाहर नेतागिरी झाड़ने की नसीहत दे डाली. इस दौरान अस्पताल में गहमागहमी का माहौल पैदा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि स्थानीय सांसद राजीव राय लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मऊ जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस बीच वो ईएनटी डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के केबिन में घुसे और उससे पूछताछ करने लगे. लेकिन डॉक्टर ने सांसद को ज्यादा भाव नहीं दिया. जिसपर दोनों में कहासुनी होने लगी. बातों-बातों में सांसद का पारा चढ़ गया.

इस बीच सांसद के साथ आए लोगों ने डॉक्टर से कई सवाल किए जिसपर डॉक्टर ने सांसद राजीव राय के सामने ये कह दिया कि नेतागिरी अस्पताल के बाहर जाकर करें, यहां नहीं. इस बात से झल्लाए सपा सांसद राजीव राय ने मौके पर मौजूद सीएमएस से डॉक्टर को लेकर कहा कि ‘You Are Not Fit To Be Docter…’ इन्हें फौरन सस्पेंड करवाइए. नहीं तो मैं एफआईआर करवाऊंगा.