चुनाव आयोग व सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, राष्ट्रीय सचिव का कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत

44

चुनाव आयोग व सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, राष्ट्रीय सचिव का कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत

चंदौली : ज़िला कांग्रेस कमेटी कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में ज़िला एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा था – जटिल एसआईआर प्रक्रिया से जनता को हो रही परेशानियाँ। इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग और सरकार की नीतियों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

चुनाव आयोग भाजपा का अनुशांगिक संगठन : राजेश तिवारी

मुख्य अतिथि एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश में चुनाव आयोग अब भाजपा के अनुशांगिक संगठन के रूप में काम कर रहा है। जटिल एसआईआर प्रक्रिया थोपकर जनता को बेवजह उलझाया जा रहा है, ताकि लोगों का ध्यान बिहार चुनाव में लोकतंत्र की हत्या और बेरोज़गारी-महंगाई जैसे असली मुद्दों से हटाया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग देशभर में बीएलओ पर मानसिक दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है, जिसके कारण अब तक दो दर्जन से अधिक बीएलओ अपनी जान गंवा चुके हैं। कांग्रेस इस प्रणाली के खिलाफ हर स्तर पर संघर्षरत है।

दलित-पिछड़ों-अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश : अनिल श्रीवास्तव

ज़ोनल क्वार्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप चुनाव आयोग दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के वोटों को काटने का काम कर रहा है। एसआईआर को इसी साज़िश का हिस्सा बताया।

अध्यापकों को एसआईआर में लगाकर शिक्षा बाधित : देवेंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि एसआईआर लागू कर भाजपा सरकार देश के सम्मानित नागरिकों को अपमानित कर रही है। अध्यापकों को एसआईआर कार्य में लगाकर छात्रों की शिक्षा व्यवस्था बाधित कर दी गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ – अरुण द्विवेदी

ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद में एसआईआर से हो रही कठिनाइयों में लोगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को परेशानी में डाल दिया है और इसका जवाब जनता देना जानती है। उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में एसआईआर के विरोध में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए चंदौली से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम

इस दौरान मधु राय, तरुण पांडेय, राजेंद्र गौतम, डॉ. राजेश शर्मा, टी.आर. दिनकर, दयाराम पटेल, रामनंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, अरविंद पांडेय, शाहिद तौसीफ, परमहंस सिंह, नवीन पांडेय, हम्मीर शाह, कुलदीप वर्मा, गंगा प्रसाद, शशिनाथ उपाध्याय, नेहाल अख्तर, माधवेंद्र, मूर्ति ओझा, संतोष तिवारी, बदरुद्दजा अंसारी, श्रीकांत पाठक, दीनदयाल शर्मा, दिलीप यादव, राकेश पाठक, राजकिशोर सिंह, रामजीकोल, राकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, नियाज अहमद, चंद्रशेखर तिवारी, अभिषेक मिश्रा, असगर अली, समसाद खान, कमलेश कुमार, जुनैद अहमद, निखिल सिंह, रियाज़ुद्दीन, किरण श्रीवास्तव, संतोष चौबे, पंकज तिवारी, अमरदेव राम, शमशेर खां सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की तथा संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया। वही शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।