22 PCS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 22 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं.
◆ राम भरत तिवारी : लखनऊ के अपर आयुक्त बनाए गए.
◆ नीलम : अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय नियुक्त.
◆ दुर्गेश मिश्रा : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुरादाबाद बने.
◆ अनिल कुमार : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बलिया बनाए गए.
◆ दुष्यंत कुमार मौर्य : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कानपुर देहात नियुक्त.
◆ संतोष कुमार राय : अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), कानपुर नगर.
◆ अरविंद कुमार : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), शाहजहांपुर.
◆ कमलेश कुमार गोयल : अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), लखनऊ.
◆ नवीन कुमार श्रीवास्तव : नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ.
◆ प्रखर उत्तम : अपर नगर आयुक्त, गोरखपुर.
◆ संगम लाल : अपर नगर आयुक्त, वाराणसी.
◆ नवदीप शुक्ला : प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, पिपराइच (गोरखपुर).
◆ पंकज कुमार सक्सेना : उप जिलाधिकारी, सीतापुर से स्थानांतरित.
◆ दीपक कुमार : संयुक्त सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण.
◆ सुरेंद्र बहादुर सिंह : संयुक्त सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण.
◆ अनिल कुमार सिंह : उप आवास आयुक्त, मेरठ.
◆ मांगे राम चौहान : उप आवास आयुक्त, मुख्यालय लखनऊ.
◆ प्रभाकर सिंह : नजूल अधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण.
◆ विपिन कुमार शिवहरे : विहित प्राधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण.
◆ अनुज नेहरा : सहायक नगर आयुक्त, वाराणसी.
◆ प्रवीण यादव : उप जिलाधिकारी, श्रावस्ती.
◆ ऋषभ वर्मा : उप जिलाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी, गेल इंडिया लिमिटेड, गौतम बुद्धनगर.
ये तबादले प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों को अधिक कुशल बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं.


















