अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, 6 यात्री हुए घायल, मोटरसाइकिल सवार को हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

77

अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, 6 यात्री हुए घायल, मोटरसाइकिल सवार को हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली : जिले में तेज रफ्तार का कहर दिखने को मिला है. अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसो की मड़ई गांव के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार बोलेरो हाइवे किनारे पलट गई. इस दौरान बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल सवार व बोलेरो में सवार 6 यात्री घायल हो गए. सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. वही मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.

घटना का प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि एक बोलेरो चंदौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी. जनसो की मड़ई गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने लगी. तभी सामने आई मोटरसाइकिल में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और हाइवे किनारे पलट गई. वही मोटरसाइकिल लगभग 20 फिट ऊपर उछल गई. घटना के बाद वहां मौजूद भीड़, एनएचएआई की टीम और पुलिस टीम ने बोलेरों में से लोगों को बाहर निकाला.

घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार समेत 6 लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया. जहां मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. मोटरसाइकिल सवार कथौड़ी का रहने वाला बताया गया वही बोलेरो सवार बिहार के निवासी बताए गए जो मरीज को लेकर ट्रामा सेंटर जा रहे थे.