एसआरवीएस के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, आयुष मौर्य बने टॉपर
चंदौली : जिले के एसआरवीएस विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई इबारत लिख दी है। सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर छात्रों ने न सिर्फ शानदार अंक हासिल किए, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा भी बने। इस वर्ष आयुष मौर्य ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने पूरे विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं ध्रिया सिंह (94.8%), आंचल यादव (93.8%), वैभव सिंह (93.6%) और साक्षी यादव (93.6%) ने भी शीर्ष स्थानों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अलावा अभिनंदन सिंह (93.6%), अमूल्य कुमार मौर्य (93.2%), वंशिका अग्रहरी (93.2%), प्रियांशी सिंह (93%), अंजली (92.8%), अंशिका चौहान (92.8%), साक्षी यादव (92.8%), पवन यादव (92.4%), दिव्य उपाध्याय (92%) और भामिनी (91.6%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वहीं साहित्य अंश गुप्ता (91.4%), समर प्रताप सिंह (91.2%), श्री चौरेसिया (91.2%), एंजेल इंडियन (91.2%), श्रद्धा गुप्ता (91.2%), पियूष सिंह (91.2%), सत्यांश कुमार (90.6%), आहान सिंह (90%) तथा समीक्षा सिंह (90%) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

संस्थान के डायरेक्टर ने दी बधाई
संस्थान के डायरेक्टर छत्रबली सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों का समर्पण उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।
एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम जी सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एसआरवीएस परिवार में प्रतिभाओं को निखारने के लिए अनुकूल वातावरण दिया जाता है। उन्होंने शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही छात्र नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।


















