बैडमिंटन में खंडवारी देवी इंटर कॉलेज का दबदबा, लगातार दूसरी बार बना जनपद चैंपियन

18

बैडमिंटन में खंडवारी देवी इंटर कॉलेज का दबदबा, लगातार दूसरी बार बना जनपद चैंपियन

चंदौली : महेंद्र टेक्निकल बैडमिंटन हॉल, चंदौली में शुक्रवार को आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की टीम ने पूरे जनपद में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले पिछले वर्ष भी खंडवारी देवी इंटर कॉलेज की टीम जनपद स्तर पर चैंपियन रही थी।

बालिका वर्ग के सब-जूनियर वर्ग में शाहीन, जूनियर वर्ग में जैना शेख व सोनाली तिवारी, जबकि सीनियर वर्ग में रुचि शर्मा, सानिया और पुनीता ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसी तरह बालक वर्ग के सब-जूनियर वर्ग में शाकिब हाशमी, शिवम कुमार, लक्ष्य पांडेय व अथर्व पांडेय, जूनियर वर्ग में साबिर व शिवम खरवार, तथा सीनियर वर्ग में कृष्णा रस्तोगी व मनीष यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जनपद में विद्यालय का परचम लहराया।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर विद्यालय को लगातार दूसरी बार जनपद चैंपियन बनाया है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 10 सितंबर को गाजीपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर टीम मैनेजर दिलीप यादव और कोच मो. लकी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।