लोलार्क षष्ठी पर बाबा कीनाराम मठ में गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन से भक्तिमय हुआ वातावरण

8

लोलार्क षष्ठी पर बाबा कीनाराम मठ में गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन से भक्तिमय हुआ वातावरण

चंदौली : रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में गुरुवार को लोलार्क षष्ठी के अवसर पर विधि-विधानपूर्वक पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में भाग लेकर बाबा कीनाराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन के दौरान घंट-घड़ियाल और शंखध्वनि से पूरा मठ परिसर गुंजायमान हो उठा। इससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

पूजा एवं हवन कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मठ से जुड़े पदाधिकारियों, सेवकों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए।

मठ के पूर्व प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम जी का जीवन सादगी, सेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक लोगों का कल्याण किया और समाज को सेवा एवं सद्भाव का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर धनंजय सिंह, प्रभुनारायण सिंह लल्ला, व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अरविंद सिंह, हेमराज सिंह, शशि शंकर सिंह, अरुण सिंह, रणधीर सिंह, मिथिलेश सिंह, रुद्र प्रताप, अशोक मौर्या, अभय पीके, दिनेश सोनकर, देवदत्त पाण्डेय, फग्गू पाण्डेय, अमृत पाठक, संतोष पटेल, बिहारी लाल, प्यारे लाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।