कृभको की किसान संगोष्ठी में जुटे 60 से अधिक किसान, जैव उर्वरक और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

41

कृभको की किसान संगोष्ठी में जुटे 60 से अधिक किसान, जैव उर्वरक और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

चंदौली : चकिया ब्लॉक अंतर्गत सुल्तानपुर में आज कृभको द्वारा पीएम प्रणाम-किसान संगोष्ठी के अंतर्गत जैव उर्वरक प्रोत्साहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ खेती के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग, मृदा परीक्षण तथा सरकार की कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। यह आयोजन किसानों के लिए आधुनिक खेती और बेहतर उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेवानिवृत्त वैज्ञानिक आदर्श कुमार सिंह ने किसानों को कृभको के तरल जैव उर्वरक की प्रयोग विधि, मात्रा और उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ वैज्ञानिक कपिलदेव सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व, उसकी आवश्यकता और सही नमूना लेने की विधि के बारे में विस्तार से बताया।

एडीओ कृषि रामावतार ने उपस्थित किसान बंधुओं को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक सिंह ने कृभको के अन्य उत्पादों जैसे राईजोसुपर, सिवारिका, जिंक और कम्पोस्ट के उपयोग और लाभों पर प्रकाश डाला तथा किसानों को सोशल मीडिया के माध्यम से कृभको से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में ग्राम सभा के 60 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी किसानों को कृभको तरल जैव उर्वरक और कृभको बैग निशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको गोरखपुर, कपिलदेव सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, रामावतार, एडीओ कृषि, गुप्तेश्वर सिंह, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक तथा आदर्श कुमार सिंह, क्षेत्र अधिकारी कृभको वाराणसी उपस्थित रहे।