यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 17 हजार 865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट

32

यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 17 हजार 865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार ने 17 हजार 865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को 17 हजार 865.72 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया.

मूल बजट 7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ का 2.42 फीसदी है. इसमें 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव हैं. इसमें सबसे अधिक कृषि और उद्योग को बजट आवंटित किया गया. इसके पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि जितनी महिला बैठी हैं, सब हमारी बहन-बेटी हैं. योगी सरकार कि सख्ती के कारण अपराध में कमी आई है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने तेजी से सजा कराई. इतना पहले कभी नहीं हुआ. पॉक्सो ऐक्ट में 2017 में 415 लोगों को सजा हुई. 2023 में 2841 अपराधियों को सजा हुई. इस साल 2,440 अपराधियों को सजा हुई. हत्या में 48.57 फीसदी कमी आई है.

यूपी विधानसभा में मछलीशहर से विधायक रागिनी सोनकर ने शायरना अंदाज में तंज कसा, ‘शर्मनाक है कि काम नहीं किया जा रहा है. लोग प्यासे हैं, हैंडपंप तक नहीं दिया जा रहा है.’

विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यूपी में शिक्षकों की नई भर्ती नहीं होगी. ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा.