सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
चंदौली : चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सीएमओ डॉ. वाई के राय ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में भवन का निर्माण कराये जाने को लेकर जानकारी लिया. इसके साथ ही दवाओं का रख रखाव और सावधानी बरतने का निर्देश दिया. इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता के बारे में चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लिया. उन्होंने कहा कि दवा बाहर से न लिखीं जाय. किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. वही सीएमओ के औचक निरीक्षण से चिकित्सकों में खलबली मची रही.
Must read: कई गांवो को जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में खाली पड़ी जमीन पर लेवर रूप, लैब स्टाप रूम, लैब, मिटिंग हाल के निर्माण को लेकर जानकारी लिया. इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रितेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.


















