चार आईएएस अफसरों के तबादले, सीडीओ चंदौली बनी डॉ पूजा गुप्ता

174

चार आईएएस अफसरों के तबादले, सीडीओ चंदौली बनी डॉ पूजा गुप्ता

चंदौली : राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है. बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है. सार्थक अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी बस्ती और डा. पूजा गुप्ता को संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से मुख्य विकास अधिकारी चंदौली बनाया गया है.

भवानी सिंह खंगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और रिया केजरीवाल को अपर आयुक्त राज्य कर से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है.