कई गांवो को जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त

55

कई गांवो को जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त

चंदौली : चहनियां कस्बा से होते हुए दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है. खण्डवारी बन्धवापर से होते हुए यह मार्ग काफी व्यस्तम होने के बाद भी इसे बनाने की जरूरत नही समझी जा रही है. जबकि इस मार्ग का फाइल भी पास हो गया है. यहां वहां बिखरे गिट्टियो से लोग गिरकर हो चोटिल हो रहे है. इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

चहनियां कस्बा से सटा चहनियां वाया सराय सहित बन्धवापर, सराय, बलुआ, महुआरीखास, बिसुपुर, मुख्य मार्ग पीडीडीयू नगर आदि दर्जनों के लोग इस मार्ग से आते जाते है. इस मार्ग पर मां खण्डवारी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है. जहाँ लोग सैकड़ो की संख्या में दर्शन पूजन करते आते है. किन्तु यह मार्ग वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. सड़क से गिट्टिया बिखर कर मार्ग पर फैली है. आने जाने वाले लोग चोटहिल हो रहे है.

प्रधानपति सतीश गुप्ता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय और पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सीयन को कई बार पत्रक देकर मार्ग बनवाने के लिए गुहार लगाया गया. किन्तु पीडब्ल्यूडी विभाग अपने ही मार्ग को पहचानने से इंकार कर रहे है. मार्ग बनवाने के लिए फाइल भी पास हो गया है. फिर विभाग बनवाने में आनाकानी कर रहा है. विगत 12 वर्ष पूर्व इस मार्ग का मरम्मत हुआ था फिर कभी मरम्मत हुआ ही नही. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.