नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

चंदौली : अलीनगर थाना क्षेत्र के नईकोट गांव के समीप शुक्रवार की शाम नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई. और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई. हालांकि शव की शिनाख्त नही हो पाई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के नईकोट गांव के लोग घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों की नजर नहर किनारे एक अज्ञात शव पर पड़ी. शव को देखकर ग्रामीणों ने शोर किया तो आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई. हालांकि शव की शिनाख्त नही हो पाई. लोगों की माने तो मृतक एक सप्ताह से नहर किनारे घूमता रहता था. और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था.
इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पाण्डेय ने बताया कि नईकोट गांव के समीप नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया. शव की शिनाख्त नही हो पाई. प्रथम दृष्टया जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले. मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. जो इधर-उधर घूमता रहता था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


















