सेंट जोसेफ स्कूल का शानदार परिणाम, रुद्रांश ने 97.4% अंक के साथ किया टॉप

135

सेंट जोसेफ स्कूल का शानदार परिणाम, रुद्रांश ने 97.4% अंक के साथ किया टॉप

चंदौली : सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जोसेफ विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस वर्ष विद्यालय के छात्र रुद्रांश ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं आयुष गुप्ता (94.2%), सूर्यांश सिंह (93.8%), करुणामय उपाध्याय (93.6%) और प्रवीण यादव (93.3%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

समारोह के दौरान प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर, मेडल पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण छात्र हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मैनेजर आरती झा समेत अनिल कुमार सिंह, दीपक तिवारी, राम रतन, अभिनव, उमेश यादव, जेमिमा खुशबू, रवि कुमार, संजय, रतनदीप, मिथिलेश सिंह और विनय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।