वेल्डिंग व पाइप सीमेंट की दुकान से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

304

वेल्डिंग व पाइप सीमेंट की दुकान से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

चंदौली : अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर में बीते 18 अगस्त को वेल्डिंग व पाइप सीमेंट की दुकान से अस्सी हजार रुपये नगद व सामान की चोरी करने वाला अभियुक्त को अलीनगर पुलिस ने सागर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास उर्फ मालगुजारी उर्फ लंगड़ के रूप में हुई. पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

बता दे कि हनुमान मौर्या पुत्र जगतनारायण ग्राम तारापुर पोस्ट सदलपुरा थाना अलीनगर की तारापुर स्थित वेल्डिंग व पाइप सीमेंट की दुकान से बीते 18 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा 80 हजार नगद व दो लोहे की चादर की सीट चुरा ले गए थे. जिसके संबंध में पीड़ित ने लिखित तहरीर थाने पर दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी.

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा व टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर विकास उर्फ मालगुजारी उर्फ लंगड़ को सागर पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वही अभियुक्त के निशानदेही पर दो लोहे की चादर (35 किग्रा०) व चोरी के 1330 रुपये बरामद हुए.

चोरी हुए लोहे की चादर बरामद

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बाकी का चोरी हुआ रुपया खर्च हो गया है. वही लोहे की चादर के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया कि चोरी के चादर लो पोखरे में रखा हूँ. अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदत से पानी के अंदर से चोरी के दोनों चादरों को बरामद किया.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अलीनगर विनोद कुमार मिश्र, उप निरीक्षक वरुणेंद्र राय, कांस्टेबल दीपक पटेल, हो० बिंदु सिंह चौहान शामिल रहे.