एसपी ने सड़को पर देर रात तक किया वाहनों की चेकिंग, यातायात नियमों के प्रति लोगो को किया जागरूक, पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पॉइंट को भी किया चेक

195

एसपी ने सड़को पर देर रात तक किया वाहनों की चेकिंग, यातायात नियमों के प्रति लोगो को किया जागरूक, पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पॉइंट को भी किया चेक

चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार की देर रात्रि थाना अलीनगर अंतर्गत चकिया तिराहे पर थाना मुगलसराय, अलीनगर व थाना बबुरी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों को चेक किया. वही पुलिस द्वारा दो पहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई. पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग सवारी कर रहे मोटरसाइकिल सवारों का चालान काटकर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. साथ ही एसपी ने बिहार बॉर्डर के नौबतपुर से पड़ाव तक जनपदीय शांति सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पॉइंट को भी चेक किया.

एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा देर रात्रि भारी पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच की गई. एसपी ने भ्रमण के उपरांत सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र के सभी शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनको सख्त हिदायत देने का निर्देश दिया. वही चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक किया गया.