अघोराचार्य बाबा किनाराम जन्मोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पढ़े खबर..

870

अघोराचार्य बाबा किनाराम जन्मोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पढ़े खबर

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव समारोह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी भी हलकान रहे. वही जन्मोत्सव समारोह में आये दूर दराज के लोगों ने मेले का भी लुफ्त उठाया. पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी कार्यक्रम चलता रहा. इस दौरान सायं 06;00 बजे पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने लोगों को आशीर्वचन दिया.

श्रद्धालुओं के मन में दर्शन की लगी रही आस

रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम में दर्शन हेतु लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं के मन में बाबा कीनाराम के दर्शन की आस लगी रही. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. भारी भीड़ के दृष्टिगत वालियांटरो को भी नियंत्रण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन जैसे है बाबा कीनाराम के जयकारे लगते थे. भीड़ अपने आप नियंत्रित हो जाती थी. वही श्रद्धालु बाबा कीनाराम का दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जा रहे थे. वही बच्चे मेले का भी आनंद लेते हुए नज़र आए. मेला क्षेत्र में बने झूले चरखी का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगो ने जमकर लुफ्त उठाया

प्रातः काल 08;00 बजे से मंगला पाठक व मोहन तिवारी द्वारा रामायण का पाठ किया गया. 11:00 बजे से लोकनाथ महाविद्यालय व अमरज्योति सेवा केंद्र के दृष्टिहीन बच्चों ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

भजन लोकगीत का हुआ शानदार आयोजन

बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह में राकेश तिवारी, अयोध्या से आये वैभवराम दास द्वारा वादन (एकल) प्रस्तुति हुई. वही दीपक सिंह, अनिरुद्ध पाण्डेय, जुबेर, शेरू बाबा, मंगला पाठक, मोहन तिवारी द्वारा भजन, लोकगीत की शानदार प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया. वही अन्य कलाकारों ने बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव पर सोहर गीत गाया. पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा.

झूले व चरखी का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिनों तक लगने वाले विशाल मेले में लगे झूले तथा चर्खियों का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया. वही मेले में सजी विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मिठाइयों की दुकानें, चाट पकौड़े की दुकानें सहित अन्य दुकानों पर भीड़ लगी रही. वही मेले में खिलौनों की धूम रही. बच्चों ने खिलौनों की जमकर खरीदारी की.

तीन दिनों तक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में दूर दराज से आये श्रद्धालु, साधू-संत तथा दर्शकों हेतु भोजन व प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. भोजन व प्रसाद ग्रहण करने हेतु भव्य पंडाल के बीच अन्नपूर्णा पंडाल में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर थे. वही भोजन व प्रसाद वितरण करने में वालिंटियर दिन-रात डटे रहे.

पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने दिया आशीर्वचन

रामगढ़ मठ में बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी से लोगों ने आशीर्वाद लिया. तत्पश्चात आशीर्वचन के साथ संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ. जिसमें आनंद सिंह, गंगेश पाण्डेय, महिला मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह, नेपाल देश से आये युवराज धीमेर ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एवं आशीर्वचन देते हुए बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने कहा कि इस तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु सम्मिलित हुए है. प्रथम, द्वितीय व तृतीय दिन बाबा कीनाराम का दर्शन कर लोग कृतार्थ हुए. कहा कि बाबा कीनाराम ने जो अपने तप से इकट्ठा किया और आपको दिया, आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि उनके बताए हुए मार्ग, आदर्श व विचारों को ग्रहण करें तो एक नई ऊर्जा मिलेगी. यदि अपने बाबा के बताए किसी एक भी विचारों को अपना लेंगे तो जीवन सुधर जाएगा.

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ सरिता सिंह, डॉ गया सिंह सहित आदि उपस्थित थे. वही आभार सूर्यनाथ सिंह व संचालन धनंजय सिंह ने किया.