जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

358

जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय (19 जुलाई से 20 जुलाई) संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य जेएनवी एस.के.मिश्रा द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर एवं चंदौली के 55 बालक व 46 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया.

बालक वर्ग क्षेत्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान (जेएनवी) हरिद्वार के लिए 36 एवं (कानपुर नगर) बालिका वर्ग क्षेत्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 36 प्रतिभागियों को चयनित किया गया. इस दौरान प्राचार्य एस.के.मिश्रा बच्चों संबोधित करते हुए कहा कि खेल में अनुशासन एवं देश प्रेम की भावना को बल मिलता है. खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है. जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है. इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं. हमें अन्य खिलाड़ियों के साथ सही ढंग से खेलने की आवश्यकता होती है और हमें अपनी संख्या का सम्मान करना सिखाता है. खेल हमें टीम के साथ काम करने, उच्चतम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता देता है. वहीं इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन टीजीटी हिंदी चिन्मय मिश्र द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य शुभेदु भट्टाचार्य ने सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.