एसपी ने 21 उपनिरीक्षक को किया इधर से उधर, पांच उपनिरीक्षक बने चौकी प्रभारी

456

एसपी ने 21 उपनिरीक्षक को किया इधर से उधर, पांच उपनिरीक्षक बने चौकी प्रभारी

चंदौली : कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. जिसमें पांच उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है. तरुण कुमार कश्यप चौकी प्रभारी महुंजी थाना धीना बने. वही सूर्य प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी मोहरगंज थाना बलुआ बनाया गया. ब्रम्हा शंकर राय चौकी प्रभारी कूड़ा बाजार थाना मुगलसराय बने. दुर्गेश कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना चंदौली बने. वही रविकांत चौहान चौकी प्रभारी रामपुर थाना कंदवा बनाए गए. साथ ही वीरेंद्र कुमार साइबर थाना प्रभारी बनाए गए है.

21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

अशोक कुमार पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय भेजे गए, प्रभुनाथ राय पुलिस लाइन से थाना इलिया, जितेंद्र बहादुर यादव पुलिस लाइन से थाना अलीनगर, रामसमुझ राम पुलिस लाइन से थाना इलिया, तरुण कुमार कश्यप पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महूजी थाना कंदवा बनाए गए. वही सूर्य प्रताप सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मोहरगंज थाना बलुआ बनाए गए. तेजवीर सिंह पुलिस लाइन से थाना धीना, ब्रम्हा शंकर राय पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कूड़ा बाजार थाना मुगलसराय बनाए गए. अनिल कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना बबुरी भेजे गए. रामअवध यादव पुलिस लाइन से थाना बबुरी, इन्द्रासन यादव पुलिस लाइन से थाना चकिया, दुर्गेश कुमार यादव पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना चंदौली बनाए गए. सुरेंद्र यादव पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय भेजे गए, रामप्यारे पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा वही रविकांत चौहान पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रामपुर थाना कंदवा बनाया गया. मालती प्रजापति पुलिस लाइन से थाना चंदौली, राकेश यादव पुलिस लाइन से थाना बबुरी, जावेद सिद्दीकी थाना अलीनगर से पुलिस लाइन भेजे गए. शैलेश कुमार यादव पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बलुआ, संतोष यादव पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सैयदराजा, वीरेंद्र कुमार यादव पुलिस लाइन से थाना प्रभारी साइबर थाना बनाए गए.