बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान, उमस भरी गर्मी से तड़प रहे लोग

516

बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान, उमस भरी गर्मी से तड़प रहे लोग

चंदौली : भीषण गर्मी के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती लोगों का पसीना छुड़ा रही है. वही पानी के किल्लत से चहुओर हाहाकार मचा हुआ है. फाल्ट और ट्रिपिग और लो बोल्टेज की वजह से मुश्किल बढ़ गई हैं वहीं देहात में हाल सबसे ज्यादा खराब हैं. प्रत्येक आधे घंटे पर रोस्टिंग कर सप्लाई दी जा रही है.

चहनियां क्षेत्र के सुरतापुर, चहनियां और मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवो में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है. जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है. साथ ही पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. बता दे कि चहनियां, सुरतापुर व मारूफपुर विद्युत उपकेंद्रों पर चार या पांच फीडर है. जिसे हर एक या दो फीडर को आधे घण्टे पर रोस्टिंग करके सप्लाई दिया जा रहा है. वही सिड्यूल में छः घंटे की कटौती अलग से की जा रही है. साथ ही लो बोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझ रहे है.

लो बोल्टेज, ट्रिपिंग, फाल्ट की समस्या से जूझ रहे लोग

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती इस समय किसी आपदा से कम महसूस नहीं हो रही है. कहा कि धानापुर विद्युत उपकेंद्र से इन दिनों हर आधे घण्टे की सप्लाई हो रही है. वही सुरतापुर विद्युत उपकेंद्र के पास धानापुर से आया 33 हजार मेन सप्लाई का तार तीनों विद्युत उपकेंद्र के लिए एक में ही जोड़ दिया गया है. जिससे लोगों को लो बोल्टेज, ट्रिपिंग, फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है. लोगों का कहना है कि अगर तीनो उपकेंद्रों पर गया हुआ हाईटेंशन तार को प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र के लिए अलग कर दिया जाता तो उक्त समस्या से जूझना नही पड़ता. जबकि पिछले साल ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने तीनों उपकेंद्रों के लिए हाईटेंशन तार को अलग-अलग करने का निर्देश दिया था. उसके बाउजूद भी अभी तक स्थिति वैसी की वैसी ही बनी हुई है. वही सम्बन्धित विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. साथ ही चेताया कि अगर सीघ्र ही समस्या का निस्तारण नही किया जायेगा तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे.