दो मोटरसाइकिल की टक्कर में प्रहलाद की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी प्रहलाद यादव (35 वर्ष) शुक्रवार की रात अपने रिश्तेदार के यहां से अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. नवही भदलपूरा के समीप पहुंचे ही थे कि अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी प्रहलाद यादव पुत्र स्व० सियाराम यादव शुक्रवार को इलिया अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे. रात्रि को लौटते हुए ज्यों ही नवही भदलपुरा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि अज्ञात मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई. जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायल को जिला अस्पताल लाया गया. जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


















