बैटमिंटन प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान पाए बच्चों को किया गया सम्मानित

216

बैटमिंटन प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान पाए बच्चों को किया गया सम्मानित

चंदौली : हाल ही में चंदौली में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम के बच्चों को हरा कर शानदार जीत हासिल की. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और प्रथम स्थान पाने पर शुक्रवार को कालेज में समारोह आयोजित कर विजेता बच्चों को पूर्व प्रधानाचार्य डॉ राजेन्द्र सिंह ने माला पहनाकर, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे अब मंडल स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे.

विदित हो कि जनपद स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त 2024 को हुआ था. जिसमें खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के 17 वर्षीय बालक वर्ग में शांतनु गुप्ता व कृष्णा रस्तोगी, 19 वर्षीय बालक वर्ग में आनंद चौहान व चीकू, 14 वर्षीय बालिका वर्ग में अनन्या रस्तोगी, शगुन गुप्ता व सोनाली, 19 वर्षीय बालिका वर्ग में नव्या त्रिपाठी, श्वेता व पूर्णिमा ने कोच डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कोच डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी बच्चे 6 व 7 सितम्बर को वाराणसी में मंडल स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जाएंगे.

खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है. उन्होंने छात्रों को इसी प्रकार खेलकूद में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इस जीत से प्रेरणा लेने की सीख दी. कहा कि इस विद्यालय के बच्चे हमेशा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाकर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं. उम्मीद है यह बच्चे भी मंडल ही नहीं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुशील पाण्डेय, शिवकुमार सिंह, मुशाहिद हुसैन सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे.