अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, चालक पिकअप लेकर हुआ फरार

636

अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, चालक पिकअप लेकर हुआ फरार

चंदौली : सदर कोतवाली क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव के पास अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वही घटना के बाद चालक मौके से पिकअप वाहन सहित फरार हो गया. वही सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के धनउर गांव निवासी संजय सिंह (42 वर्ष) घर से सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित अपने जनरल स्टोर की दुकान पर बाइक से जा रहे थे. दिवाकरपुर गाँव के पास पहुंचे ही थे कि नई बाजार की तरफ से आ रही अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा. और उसको गंभीर चोट लग गई. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वही घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. इस घटना को देखकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

इस घटना के बाबत सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि एक पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. इस दौरान उसको गंभीर चोट लग गई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिकअप वाहन का पता लगाया जा रहा है.