डीएम ने चार एसडीएम, चार तहसीलदार व पांच नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

895

डीएम ने चार एसडीएम, चार तहसीलदार व पांच नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

चंदौली : जिले के कई एसडीएम, तहसील और नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्रों में डीएम निखिल टी. फुंडे ने फेरबदल किया है. साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर जॉइन करने का निर्देश दिया गया है.

चार उपजिलाधिकारी के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल

एक के बाद एक लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के एसडीएम विराग पाण्डेय को हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है. दिव्या ओझा को एसडीएम चकिया और कुंदन राज कपूर को नौगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है. वही नौगढ़ एसडीएम आलोक कुमार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र का एसडीएम बनाया गया है.

चार तहसीलदार के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल

पीडीडीयू नगर तहसीलदार सतीश कुमार को नौगढ़ का तहसीलदार बनाया गया है. अजित कुमार सिंह को तहसीलदार सकलडीहा बनाया गया है. राहुल सिंह को पीडीडीयू नगर बनाया गया है. वही संजय कुमार सिंह को चंदौली का तहसीलदार बनाया गया है.

पांच नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल

नायब तहसीलदार प्रभु नाथ यादव को चकिया से नौगढ़ भेजा गया है. दिनेश शुक्ला नायब तहसीलदार चंदौली से सकलडीहा, अमित कुमार सिंह नायब तहसीलदार सकलडीहा से पीडीडीयू नगर, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी पीडीडीयू नगर से चंदौली सदर बनाया गया है. इसके अलावा नवागुंतक आशुतोष राय को चकिया नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है.