भाई के मौत की सूचना के बाद भी थाना प्रभारी ने निभाया अपना फर्ज

926

भाई के मौत की सूचना के बाद भी थाना प्रभारी ने निभाया अपना फर्ज

चंदौली : जनपद में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम त्योहार मनाएं जाने को लेकर एसपी आदित्य लांग्हे ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया था. निर्देश के बाद चंदौली पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने थाना क्षेत्र में जुटे रहे. इसी बीच फर्ज की एक ऐसी मिशाल सामने आई जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय उतनी कम है. मुहर्रम जुलूस निकलनें के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पाण्डेय पुलिसफोर्स के साथ डटे हुए थे. इसी दौरान उनको सूचना मिली कि उनके बड़े भाई का देहांत हो गया है. सूचना के बाद भी अलीनगर थाना प्रभारी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दिए. और त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते दिखे.

वही इस सूचना से पुलिस महकमें में गम का माहौल रहा. वही एसपी आदित्य लांग्हे को थाना प्रभारी शेषधर पाण्डेय के बड़े भाई के देहांत की जानकारी हुई तो उन्होंने शोक व्यक्त किया. साथ ही ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखकर प्रशंसा किया.