बृजनंदनी स्कूल में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन

438

बृजनंदनी स्कूल में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन

चंदौली : अपने देश की सांस्कृतिक परम्पराओं की नींव को मजबूती प्रदान करने के हेतु आज चहनियां स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. नन्हे-मुन्हे बच्चे श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सज धज कर तैयार हुए. माता देवकी के आठवें पुत्र और दुष्ट कंश का संहार करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की लीला को गीत संगीत के माध्यम से बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविधता और बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे माहौल को श्रीकृष्ण मय बना दिया.

इस दौरान नन्हे-मुन्हे बच्चों ने कृष्ण, राधा, सुदामा, गोपी, ग्वाल के रूप में सजे हुए थे. वही बच्चों ने नृत्य संगीत के साथ सुंदर झांकी प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के समापन में मटकी फोड़ स्पर्धा में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान कक्षा सात के बच्चों ने हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बाजी मारी. कार्यक्रम के दौरान संस्था के निदेशक डॉ अखिलेश अग्रहरी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए श्रीकृष्ण के विषय और उनके जीवन आदर्शो से बच्चों को रूबरू कराया. कहा कि पवित्र गीता पर भगवान श्रीकृष्ण का उद्बोधन सबके लिए अनुकरणीय रहा. कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी बहुत जरूरी है. इसी क्रम विद्यालय लगातार ऐसे आयोजन करवाता रहता है. जिससे कि बच्चे अपनी संस्कृति और सभ्यता से भी रूबरू होते है. ऐसे आयोजन बच्चों के जीवन नवतरंगो का संचार करते है.

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ एन.पी. सिंह, प्रेमशंकर पाल, विकास सिंह, नेहा यादव, नामित श्रीवास्तव, अंकित, अभिषेक, पूजा पाठक, सुषमा, अल्पना, विधु मिश्र, वेद, संध्या, आरिफ खान, एस.एस. खुराना, कात्यायनी पाठक, कुलप्रीत सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे.