दिल्ली में पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा समर्थकों ने जताई खुशी
चंदौली : दिल्ली में पूर्ण बहुमत व अयोध्या के मील्किपुर विधानसभा के उप चुनाव में जीत को लेकर चहनियां भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर पुरे बाजार में भ्रमण कर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की ही नही पूरे देश के जनता की जीत है. जिस तरह से दिल्ली में झूठ फरेब की राजनीति चल रही थी जनता ने उसका करारा जबाब दिया है. अयोध्या मिल्कीपुर की उपचुनाव की जीत सपा की राजनीति के लिए अंतिम कील साबित होगा. इसके बाद सपा पूरे उत्तर प्रदेश में निश्चित रूप से मुंह दिखाने लायक नही रहेगी. भारतीय जनता पार्टी ने सिद्ध कर दिया कि निश्चित रूप से भाजपा हर चुनाव जीतेगी.

पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र, चेहरा एक है. ये जनता जान चुकी है. लोग विकास कराने के लिए भाजपा को वोट देंगे. जनता न राजनीति की बात करेगी न जाति की बात करेगी केवल विकास की बात होगी.
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, आंनद सिंह, प्यारेलाल चौहान,अमन सिंह,संजय मिश्रा, लालबहादुर सिंह, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रामदयाल साहनी, गुड्डू गिरी, आदि लोग मौजूद रहे.


















