नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का किया गया सम्मान

225

नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का किया गया सम्मान

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सोनबरसा टांडा स्थित ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के आवास पर बुधवार को चहनियां व बलुआ मंडल के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, नंद गोपाल राजभर, संकठा राजभर व घनश्याम तिवारी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सभी को सम्मानित किया

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के नीतियों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव ईमानदारी पूर्वक प्रयास करेंगे. वही ब्लॉक प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विकासखंड चहनियां में संगठन और मजबूत होगा. आगामी आने वाले चुनाव की तैयारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा सकेगा.

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राजेंद्र पाण्डेय, जयश्याम त्रिपाठी, विवेक यादव, रविकांत चौहान, चंदन जायसवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.