समर कैंप और PTM के बाद अब अयोध्या धाम… डैडीज स्कूल की मुफ्त तीर्थयात्रा बस 16वीं बार रवाना

121

समर कैंप और PTM के बाद अब अयोध्या धाम… डैडीज स्कूल की मुफ्त तीर्थयात्रा बस 16वीं बार रवाना

चंदौली : शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के अद्भुत संगम का उदाहरण बन चुका डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल एक बार फिर चर्चा में है। तीन दिवसीय समर कैंप की सफलता और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) के सफल आयोजन के बाद शनिवार को विद्यालय परिसर एक बार फिर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा, जब विद्यालय की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 16वीं बार श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, अयोध्या धाम के लिए निकली AC बस

16 मई 2026 को विद्यालय परिसर से वातानुकूलित ट्रैवलर बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रभु श्रीराम की नगरी के लिए रवाना हुई। बस के प्रस्थान से पहले यात्रियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। किसी ने बस के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया, तो कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया।

शिक्षा के साथ संस्कार और समाज सेवा का अनूठा संगम

विद्यालय की यह अनूठी सेवा एल.टी.पी. कैलकुलेटर (LTP Calculator) के आविष्कारक एवं शेयर मार्केट विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भगवान श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि आदर्श जीवन, त्याग, अनुशासन और पारिवारिक मूल्यों के सबसे बड़े उदाहरण हैं। आज समाज को राम के आदर्शों को पुनः आत्मसात करने की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा कि डैडीज स्कूल केवल शिक्षा देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि ऐसा केंद्र बन रहा है जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार और समाज सेवा को भी समान महत्व दिया जाता है।

कक्षा 6 से छात्रों को दी जा रही Structured Financial Education

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से ही Structured Financial Education की शुरुआत की गई है, जिससे छात्र कम उम्र से ही निवेश, वित्तीय प्रबंधन और आर्थिक जिम्मेदारी को समझ सकें। उन्होंने कहा कि बदलते समय में केवल किताबों की शिक्षा पर्याप्त नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है।

समाज के लिए प्रेरणादायक बनी डैडीज स्कूल की अनोखी पहल

इस मौके पर विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर आधुनिक सुविधाओं, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण की सराहना की। कई यात्रियों ने कहा कि आज के समय में जब हर छोटी सेवा शुल्क आधारित हो चुकी है, ऐसे दौर में निःशुल्क तीर्थयात्रा जैसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

आने वाले महीनों तक यात्राओं की सीटें हुईं फुल

गौरतलब है कि डैडीज स्कूल की यह सेवा पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा सहित अन्य धार्मिक स्थलों तक भी पहुंच चुकी है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आने वाले समय में अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए भी यात्राएं प्रस्तावित हैं। क्षेत्र में इस सेवा का उत्साह इतना अधिक है कि आगामी कई महीनों की सीटें पहले ही आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कर बुक कराई जा चुकी हैं।