मिशन शक्ति 6.0 : डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

38

मिशन शक्ति 6.0 : डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

चंदौली : मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत थाना शहाबगंज पुलिस की ओर से डैडीज इंटरनेशनल स्कूल, चंदौली में जागरूकता कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया। उपनिरीक्षक कमलाकांत ने पुलिस टीम के साथ कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं के अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपायों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने के प्रति प्रेरित करना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी सहित शिक्षकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनमें अंकित कुमार, उमाकांत मौर्य, विनायक सिंह और जिशान अंसारी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। ऐसे अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।