एसपी आदित्य लांग्हे की नई पहल, गूगल मीट के जरिए अधिकारियों से जुड़े रहेंगे थानेदार, फरियादियों से होगा वर्चुअल संवाद
◆ एसपी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नया तरीका निकाला
◆ फरियादियों की समस्याओं का तत्काल होगा समाधान
◆ जन शिकायतों का त्वरित होगा निस्तारण
चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने लोगों की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शानदार पहल की है. अब प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक गूगल मीट के जरिए एसपी, एएसपी सहित सभी सीओ, थानेदार गूगल मीट के जरिए ऑनलाइन जुड़े रहेंगे और विभिन्न थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों और उसके निस्तारण के संबंध में जानकारी लेते रहेंगे. इस दौरान पुलिस अधीक्षक थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों और उनके निस्तारण को लेकर सम्बंधित थाना प्रभारियों से पूछताछ करेंगे. और जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी करेंगे.
इस तरह की पहल से अब फरियादियों को बार-बार थानों में दौड़ना नहीं पड़ेगा और शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सकेगा. माना जा रहा है कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान को लेकर के पुलिस अधीक्षक आदित्य आदित्य लांग्हे की यह नई पहल बहुत कारगर साबित होगी. पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि लाइव जनसुनवाई से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा और उच्चाधिकारियों के पास आने वाली शिकायतों का आंकड़ा कम हो जाएगा.


















