सम्पूर्ण समाधान दिवस में महिला के आत्मदाह के प्रयास का मामला, एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को किया निलंबित

182

सम्पूर्ण समाधान दिवस में महिला के आत्मदाह के प्रयास का मामला, एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को किया निलंबित

चंदौली : जिले के बिलारीडीह मुगलसराय तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने पट्टा की जमीन पर कब्जा से क्षुब्ध होकर एक महिला ने आत्मदाह के कोशिश की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. गांव के तत्कालीन लेखपाल वीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है. वहीं वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच नायब तहसीलदार कर रहे हैं. आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला मधु ने तत्कालीन लेखपाल पर विपक्षी की मदद का आरोप लगाया था. कुछ माह पहले ही वीरेंद्र यादव का ट्रांसफर अन्य ग्राम पंचायत में हो गया था. वही इस मामले में संलिप्त और एक-दो लोगों पर कार्रवाई होना तय बताया जा रहा है.

बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिला ने पट्टा की जमीन पर कब्जा से क्षुब्ध होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया था. जिस घटना को देखकर अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए थे. इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्यवाही का क्रम जारी हो गया. इसमें एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाने का काम किया. इसके बाद जिला अधिकारी ने इस मामले में संलिप्त अधिकारी व कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही थी. इसी मामले की जांच उपजिलाधिकारी को सौंपी गयी थी. जांच के दौरान लेखपाल वीरेंद्र यादव को दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की गई है और उन्हें निलंबित भी कर दिया है.